रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार देर रात नैनीताल हाईवे स्थित अटरिया मोड़ पर सीमेंट से भरे ट्रॉला और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रॉला चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जबकि उसका हेल्पर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर का ट्रॉला रुद्रपुर की ओर से सैकड़ों सीमेंट के कट्टे लेकर अटरिया रोड की तरफ मुड़ रहा था। इसी दौरान हल्द्वानी की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे खनन सामग्री से लदे यूपी नंबर के ट्रक ने ट्रॉले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉला चालक स्टेयरिंग में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और नैनीताल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.