हाथरस, सितम्बर 26 -- 29 और 30 सितंबर को जनपद बरेली में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को जनपद स्तरीय ट्रॉयल किया गया। जिला स्टेडियम में ट्रॉयल आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगे।ट्रायल उप क्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव देख-रेख में अंसार हुसैन ने लिया गया। जनपद हाथरस के चयनित खिलाडी, मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगें, अहिल्याबाई होल्कर चयनित खिलाडियों की सूची निम्नवत् है। पुरूष वर्ग- सुमित कुमार, अरूण कुमार, करतार सिंह, देवेन्द्र कुमार, शिव कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, मोहित, खिलेन्द्र, इशान्त कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, कृष्णवीर, कान्हा राना, देवेश, मोहित पचौरी, महिला वर्ग - शालू शर्मा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...