वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एमएससी छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद छात्र भड़क गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कई छात्र अभी भी धरने पर बैठे हैं। शनिवार देर रात 22 वर्षीय छात्र सूरज प्रताप बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर अन्य छात्रों को मिली, वे बड़ी संख्या में ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों का कहना था कि घायल छात्र को समय पर समुचित इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई। छात्रों ने चिकित्सकीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.