लखनऊ, मई 4 -- केजीएमयू में अब मरीजों को भर्ती के लिए रेफरल पेपर दिखाना होगा। इसके बाद ही मरीज की भर्ती की जाएगी। इसके लिए ट्रॉमा सेंटर में रेफरल नीति लागू की जाएगी। इसका मकसद ट्रॉमा सेंटर से मरीजों का दबाव कम करना है। यह नीति स्टेमी कार्यक्रम की तर्ज पर तैयार की जाएगी। ट्रॉमा सेंटर में 400 बेड हैं। यूपी समेत कई राज्यों से प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। 100 से अधिक मरीज प्रतिदिन भर्ती किए जा रहे हैं। मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसमें काफी संख्या में मरीज ऐसे होते हैं जिनका इलाज जिलास्तर के अस्पताल व स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में मुमकिन होता है। यह भी पढ़ें- पेपरलेस होंगे रेलवे के अस्पताल मरीजों का दबाव कम करने के लिए ट्रॉमा में रेफरल नीति लागू की जाएगी। केजीएमयू प्रशासन जल्द ही जिला अस्पताल के प्रभारी व मेडिकल कॉलेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.