ट्रॉमा सेंटर में मरीजों से दवाई के नाम पर कथित वसूली, दो दलाल पकड़े गए
लखनऊ, अगस्त 18 -- रजनीश रस्तोगी, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मरीजों और उनके परिजनों को दवाई दिलाने के नाम पर कथित रूप से मोटी रकम वसूलने का मामला सामने आया है। ट्रॉमा सेंटर चौकी इंचार्ज ने इस रैकेट में शामिल दो लोगों, ऋषभ और फैज, को मौके से पकड़ा। पुलिस को लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी बढ़ाकर दोनों को दबोचा गया। आरोप है कि दोनों आरोपी ट्रॉमा सेंटर परिसर के भीतर घूमकर मरीजों और उनके तीमारदारों को निशाना बनाते थे। इलाज के दौरान परेशान और असमंजस की स्थिति में मौजूद तीमारदारों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं है और उन्हें बाहर से दवा खरीदनी होगी। इसका फायदा उठाकर दोनों दलाल मरीजों को अपने संपर्क में लेते थे। बताया जा रहा है कि दोनों कथित दलाल मेडिकल चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.