लखनऊ, मई 2 -- केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार देर रात बुजुर्ग मरीज की मौत के मामले की जांच होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पत्र लिखकर जांच कराने के आदेश दिए हैं। तीन दिन में जांच पूरी करनी होगी। हरदोई के संडीला निवासी राजकुमार गुप्ता (60) को सांस लेने में तकलीफ थी। परिवारीजन बुजुर्ग मरीज को गंभीर अवस्था में लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे थे। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में मरीज को भर्ती किया। मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। लिहाजा डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगा दी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीज की हालत गंभीर बताई थी। मरीज को वेंटिलेटर पर भर्ती करने की जरूरत बताई। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि पहले परिवारीजनों ने मरीज को वेंटिलेटर पर रखने से मनाकर दिया था। बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट देने को राजी हो गए। इसी दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.