फिरोजाबाद, मई 17 -- ट्रॉमा सेंटर में पैर में दर्द से परेशान किशोरी का उपचार नहीं करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने गेट से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद कर्मचारी बाहर निकलकर आए और परिजनों को समझाकर शांत कराया। उत्तर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय चांदनी पुत्री बीटू को परिजन शनिवार रात पैर में दर्द होने पर ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। कर्मचारियों ने पैर का एक्सरे कराते हुए दवा दी लेकिन उसे दर्द में कोई आराम नहीं मिला। परिजनों ने जब स्टाफ को आराम नहीं मिलने की बात तो नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने को कहा। यह भी पढ़ें- रिम्स इमरजेंसी के जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को पीटा किशोरी बार-बार दर्द स...