वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के ट्रॉमा सेटर में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत के मामले में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कुलपति से मुलाकात की। छात्रनेता मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और कुलपति से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की। कुलपति को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में छात्रों ने आरोप लगाया गया है कि ट्रामा सेंटर में मरीज की पहचान सुनिश्चित करने जैसे बुनियादी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 71 वर्षीया राधिका देवी की मृत्यु हो गई। छात्रों का कहना है कि यह घटना केवल मानवीय त्रुटि नहीं बल्कि संस्थागत एवं प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। छात्रों ने कहा कि पूर्व में ट्रामा सेंटर में प्री-ऑपरेटिव कक्षों की व्यवस्था थी, जहां ऑपरेशन स...