ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट में नौ बेड बढ़ाए गए
लखनऊ, अप्रैल 23 -- केजीएमयू ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट का विस्तार किया गया है। यूनिट में नौ वेंटिलेटर बेड बढ़ाए गए हैं। जबकि डायलिसिस की संख्या भी बढ़ाई गई है। ऐसे में अति गंभीर मरीजों को भर्ती होने में आसानी होगी। गुरुवार से यूनिट का विस्तार करके सभी बेड पर मरीजों की भर्ती चालू कर दी गई है। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। ट्रॉमा सेंटर में 400 से अधिक बेड हैं। हर दिन ट्रॉमा में 200 से 250 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें 15 से 20 मरीज आईसीयू वेंटिलेटर के लिए प्रदेश भर से आ रहे हैं। वेंटिलेटर खाली न होने कीस्थिति में मरीजों को निजी केंद्र पर जाना पड़ता था। मरीजों को असुविधा न होने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल पर बनी ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट का विस्तार किया है। यहां पर पहले 19 वेंटिलेटर बेड थे। यहां पर नौ वेंटिलेटर बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.