लखनऊ, मई 1 -- -कैजुअल्टी में 40 मिनट तक मची रही अफरातफरी यह भी पढ़ें- ट्रॉमा के 80 मरीज छह रेजिडेंट डॉक्टरों के भरोसे लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत पर तीमारदारों का गुस्सा भड़क उठा। इलाज में कोताही का आरोप लगाते हुए कैजुअल्टी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डॉक्टरों से हाथापाई की। कम्प्यूटर फेंक दिया। हंगामा और मारपीट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इसकी वजह से इलाज प्रभावित रहा। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चीफ प्राक्टर ने मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दिया है.सांस लेने में थी तकलीफ हरदोई के संडीला निवासी राजकुमार गुप्ता (60) को सांस लेने में तकलीफ थी। गुरुवार को मरीज की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिवारीजन मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यह...