ट्रॉमा में बेड नहीं मिला, दलाल फुसलाकर ले गए निजी अस्पताल
लखनऊ, जून 18 -- केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर दलालों ने फिर से जाल बिछा दिया है। परेशानहाल तीमारदारों को फंसाकर मरीजों को निजी अस्पताल ले जा रहे हैं। बुधवार देर रात ट्रॉमा परिसर के भीतर से ही तीमारदारों को दलाल बहला-फुसलाकर उनके मरीज को निजी अस्पताल लेकर चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केजीएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। हरदोई निवासी शंभु दयाल को सांस लेने में तकलीफ है। पेट फूलने और चलने-फिरने में परेशानी की शिकायत है। गंभीर हालत में परिवारीजन उन्हें एम्बुलेंस से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मरीज को इलाज की उम्मीद थी। लेकिन ट्रॉमा में बेड उपलब्ध न होने के कारण डॉक्टरों ने भर्ती करने में असमर्थता जताई। इसी दौरान परेशान तीमारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.