ट्रॉमा में पसरा मातम, एनीमेशन के सपनों संग बुझी कई जिंदगियां
लखनऊ, जून 22 -- साढ़े तीन बजे के बाद ट्रॉमा सेंटर की ओर दौड़ती एम्बुलेंस... किसी को इलाज की उम्मीद थी तो किसी के हाथों में अपनों की आखिरी पहचान। अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में आग की घटना के बाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में छात्रों और घायलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। पहले से मरीजों के दबाव के बीच अचानक बड़ी संख्या में घायलों और शवों के पहुंचने से ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात की गंभीरता देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, डीन डॉ. केके सिंह समेत वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तुरंत राहत और इलाज के काम में जुट गई। इमरजेंसी व्यवस्था को संभालने के लिए दूसरे विभागों के डॉक्टर, कर्मचारी और रेजिडेंट डॉक्टर भी मोर्चे पर आ गए। कोई घायलों को इलाज तक पहुंचा रहा था तो कोई जरूरी व्यवस्थाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.