लखनऊ, फरवरी 10 -- नोट...फोटो है लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू कुलपति ने मंगलवार को ट्रॉमा परिसर में नई पुलिस चौकी का अनावरण किया। कुलपति ने कहा कि परिसर की सुरक्षा और बेहतर समन्वय के लिए पुलिस चौकी की जरूरत है। आपात स्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सकेगी। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि ट्रॉमा परिसर में मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकीय स्टाफ की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में सुरक्षा और बेहतर समन्वय के लिए पुलिस चौकी जरूरी है। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। पुलिस के सहयोग से न सिर्फ कानून-व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता भी उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में डीन पैरामेडिक्स एवं मीडिया सेल प्रभारी डॉ. केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके ओझा, ट्रॉमा क...