लखनऊ, फरवरी 23 -- केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गुजरे छह दिनों से खराब सीटी स्कैन मशीन सोमवार को ठीक हो गई। मरीजों की सीटी स्कैन जांच फिर से चालू हो गई है। इससे गंभीर मरीजों रने राहत की सांस ली है। ट्रॉमा में प्रतिदिन करीब 150 से अधिक मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जा रही थी। मशीन खराब होने से मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग व शताब्दी भवन तक दौड़ लगानी पड़ रही थी। इसकी वजह से मरीज व तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को मशीन ठीक हो गई। इससे गंभीर घायल मरीजों ने राहत की सांस ली। जांच का इंतजार भी कम हुआ। ट्रॉमा सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि मशीन का एक पुर्जा जर्मनी से मंगाया गया। इस वजह से मशीन को ठीक कराने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई सीटी स्कैन मशीन वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग लगाई जा रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.