लखनऊ, जनवरी 8 -- केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर का मुख्य गेट गुरुवार को निर्माण के कारण बंद कर दिया गया। इसकी वजह से मरीज और तीमारदारों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सबसे ज्यादा परेशानी एम्बुलेंस चालकों को हुई। जानकारी के अभाव में चालक एम्बुलेंस लेकर मुख्य गेट पहुंच गए। जाम की वजह से अफरातफरी मची रही। मरीजों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश भर से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ट्रॉमा इमरजेंसी में आते हैं। बीते दिनों रैन बसेरा और होल्डिंग एरिया ध्वस्त कर दिया गया था। गुरुवार से निर्माण की वजह से ट्रॉमा का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। इसकी वजह से एम्बुलेंस का आवागमन प्रभावित हो गया। मरीजों को निकास द्वार और मुख्य परिसर में बाल रोग विभाग के पास से ले जाना पड़ा। इससे लारी कॉर्डियोलॉजी तिराहा और मानसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.