लखनऊ, अगस्त 20 -- -पुलिस चौकी को भेजी गई शिकायतलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में निजी एंबुलेंस और शव वाहन संचालकों से जुड़े दलालों पर मरीजों की जानकारी जुटाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। ट्रॉमा सेंटर के तीन संविदा कर्मचारियों ने 13 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी है।कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ दलाल और उनके साथ कथित तौर पर कुछ पुलिसकर्मी ऐसे मरीजों की जानकारी मांगते हैं, जिन्हें एंबुलेंस या शव वाहन की जरूरत हो सकती है। जानकारी नहीं देने या निजी एंबुलेंस-शव वाहन की व्यवस्था नहीं कराने पर नौकरी से हटाने और अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ दलाल ट्रॉमा सेंटर परिसर में कर्मचारियों के लिए बने कमरों में जबरन घुस गए। प...