रुद्रपुर, फरवरी 27 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में ट्रॉफी वितरण को लेकर हुआ विवाद शुक्रवार सुबह सुलझ गया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लेते हुए फोन पर कोच से वार्ता की और आश्वस्त किया कि ट्रॉफी प्रकरण की जांच राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय खिलाड़ियों की एक स्वतंत्र समिति से कराई जाएगी, जिसका किसी भी विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं होगा। जांच समिति का निर्णय दोनों पक्षों को मान्य होगा। इसके बाद धरना समाप्त कर सभी खिलाड़ी खुश होकर अपने-अपने घर लौट गए। गुरुवार को समापन समारोह के दौरान सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के कोच लियाकत अली खान ने चहेती टीम श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल को ट्रॉफी दिए जाने का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.