नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार विकेट पर 203 रन बनाए। महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के इतिहास का ये पहली पारी में बनाया गया दूसरा हाईएस्ट टोटल है। डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ्स में सबसे बड़ा स्कोर मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 4 विकेट पर 213 रन बनाकर हासिल किया था। जेमिमा ने 37 गेंद में आठ चौकों से 57 रन की पारी खेली जबकि लॉरा वौल्वार्ट (44 रन, 25 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) और चिनेल हेनरी (नाबाद 35, 15 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जेमिमा ने वोल्वार्ट के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 76 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.