ट्रैवेल एजेंट बन 'सफर सखी' आसान बनाएंगी यात्रा
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उनकी आय में इजाफा करने के लिए उन्हें नया काम दिया जाएगा। टूर ऑपरेटर कंपनियों की तर्ज पर अब वो 'सफर सखी' के रूप में काम करेंगी, जिससे उनकी कमाई भी अच्छी होगी और ग्रामीणों को आसानी भी होगी। पिछले दिनों केंद्र सरकार से समूह की महिलाओं को 'सफर सखी' बनाने का पत्र जिले में आया है। जिसके बाद सीडीओ हर्षिका सिंह के निर्देश पर इंटरनेट पर बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं की तलाश भी शुरू हो गई है। ये 'सफर सखी' ऑनलाइन रेलवे, रोडवेज और एयरलाइंस के टिकट बुक करेंगी। इसके लिए उनके गांव स्थित कार्यालय में कंप्यूटर और लैपटॉप दिया जाएगा, साथ ही इंटरनेट का कनेक्शन भी दिया जाएगा। होटलों से भी इनका समन्वय कराया जाएगा। जिससे अगर गांव से कोई किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.