मुरादाबाद, अगस्त 29 -- दिल्ली समेत एनसीआर में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में ऐसे लोगों के स्वाइन फ्लू के संक्रमित मिलने का खतरा बढ़ गया है जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली एवं एनसीआर की है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली व एनसीआर से आने वाले लोगों पर निगरानी के साथ ही बीमारी को काबू में करने को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया, लोगों को सलाह दी गई है कि जो लोग दिल्ली व एनसीआर से आए हैं अगर उन्हें सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, गले में दर्द आदि लक्षण हैं तो उन पर निगरानी बढ़ा दें। यह भी पढ़ें- आईएचआईपी पोर्टल पर फीड होगा स्वाइन फ्लू का डाटा आसपास आए ऐसे लोगों की जानकारी विभाग को दें ताकि उनकी जांच सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें...