नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है और हर राज्य में इसकी अलग-अलग किस्में मिलती हैं। लेकिन एक ऐसा शहर भी है, जो अपने खास आमों की वजह से पूरे देश में अलग पहचान रखता है। यहां के आम स्वाद, खुशबू और क्वालिटी के लिए बेहद प्रसिद्ध हैं, इसलिए इसे 'मैंगो सिटी ऑफ इंडिया' कहा जाता है। यह शहर है Malda, जो पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित है। मालदा ना सिर्फ आमों के लिए मशहूर है, बल्कि इसका इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है। यहां फजली, हिमसागर और लक्ष्मणभोग जैसे स्वादिष्ट आम बड़ी मात्रा में उगाए जाते हैं, जिन्हें देश-विदेश तक भेजा जाता है।मालदा के आम क्यों हैं खास? मालदा के आम अपने बड़े आकार, मीठे स्वाद और रसदार टेक्सचर के लिए जाने जाते हैं। खासकर फजली आम यहां की पहचान है, जो आकार में बड़ा और स्वाद में बेहद मीठा होता है। य...