ट्रैवल कारोबारियों ने की चारधाम यात्रा पंजीकरण बंद करने की मांग
देहरादून, मार्च 30 -- हरिद्वार। हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को बैठक का आयोजन किया। इस दौरान ट्रैवल कारोबारियों ने सरकार से चारधाम यात्रा पंजीकरण बंद करने की मांग की। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। साथ ही कारोबारियों ने ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड का विरोध किया। कारोबारियों ने इस व्यवस्था को समाप्त कर केवल बाहर से आने वाहनों के ग्रीनकार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने की मांग की। बैठक में संरक्षक भगवत शर्मा, उमेश पालीवाल, सुमित श्रीकुंज, अखिलेश चौहान, गोपाल छिब्बर, विनोद सैनी, सूरज शर्मा, राजेश बोहरा, ओविंद्र ठाकुर, उमेश, राघवेंद्र शर्मा, परेश नानावती, अभिषेक बहुगुणा, अजय गिल, राजेश, संचित, बॉबी और सचिन भार्गव समेत अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.