नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- भारत में हर राज्य अपनी अलग संस्कृति, खानपान और लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ जगहें अपने खास माहौल और अनुशासन की वजह से अलग पहचान बना लेती हैं। हाल ही में ट्रैवल-लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर Shenaz Treasury ने Mizoram को भारत का 'सबसे बेहतरीन राज्य' बताया है। उन्होंने अपने अनुभव में यहां की साफ-सफाई, ट्रैफिक अनुशासन और लोगों के व्यवहार की खूब तारीफ की। आमतौर पर जहां बड़े शहरों में ट्रैफिक, शोर और गंदगी की शिकायत रहती है, वहीं मिजोरम में इसका उल्टा देखने को मिलता है। यहां की सड़कों पर अनुशासन, महिलाओं की सुरक्षा और लोगों की जिम्मेदारी इस राज्य को खास बनाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मिजोरम में ऐसा क्या खास है, जो इसे बाकी राज्यों से अलग बनाता है। यह भी पढ़ें- महंगे फेमस टूरिस्ट प्लेस की भीड़भाड़ छोड़ करें...