लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- नहर में डूब रही महिला को बचाने वाले साहसी कृष्णा व सद्दाम सम्मानितघटना का विवरण चौक के पुराने पक्के पुल पर शुक्रवार को ट्रैफिक सिपाही की सूझबूझ से महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बच गई। पारिवारिक विवाद से परेशान महिला बच्चे समेत गोमती में छलांग लगाने जा रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उसे रोककर काउंसलिंग की और 112 पर सूचना दी। यह भी पढ़ें- 10वीं के 2 छात्रों ने लगा दी जान की बाजी, बहादुरी के कायल हुए SP शक्ति मोहन अवस्थीपुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक खदरा स्थित पुराने पक्के पुल पर ट्रैफिक सिपाही सुगौरव तिवारी ड्यूटी पर थे। तभी रेलिंग के पास एक महिला छोटे बच्चे के साथ गुमसुम खड़ी दिखी। हाव-भाव संदिग्ध लगने पर सिपाही ने पास जाकर टोका तो महिला फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि वह ब...