ट्रैफिक सिपाही ने दर्ज कराई ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट
बांदा, जून 3 -- बांदा। ट्रैफिक सिपाही रामनरेश पाल ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मंगलवार को वह कचहरी चौराहे पर ड्यूटी पर थे। तभी संकट मोचन मंदिर की तरफ से मौरंग से ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चालक आ रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर रुकने का इशारा किया तो उसने ट्रैक्टर नहीं रोका। चौराहे पर आड़े-तिरछा ट्रैक्टर खड़ा करने से जाम लग गया। सूचना पर याातायात निरीक्षक व अन्य सिपाही आ गए। तब ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाईकी गई। पुलिस ने फूटाकुआं मोहल्ला निवासी ट्रैक्टर चालक बच्चा पुत्र गोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.