वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। साइबर ठगों ने ट्रैफिक पुलिस के एक मुख्य आरक्षी को निशाना बनाते हुए उसके बैंक खाते से करीब 2.37 लाख रुपये उड़ा दिए। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यातायात लाइन निवासी मुख्य आरक्षी महातम यादव ने बताया कि एक्सिस बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए किस्तों में 99 हजार, एक लाख, 8 हजार और 30 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 2,37,058 रुपये की ठगी कर ली गई। घटना के बाद राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद बैंक ने खाते को होल्ड कर दिया लेकिन अब तक रकम वापस नहीं मिल सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.