शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- आर्य महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. संजीत अग्रवाल एवं डॉ. ज्योति गुप्ता के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने यातायात नियमों पर अपने विचार रखे। डॉ. रानू दुबे ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल का पालन करते हुए ही सड़क पार करनी चाहिए। डॉ. गुलशन रस्तोगी ने हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. संजीत अग्रवाल ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग और गति नियंत्रण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मोहिनी ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की अलंकृता सक्सेना ने द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष की अपर्णा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. निदा शाहिद, डॉ. एपीएस चौहान, कु. संध्या भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.