नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की जिला स्तरीय पुलिस कमेटी की बैठक शनिवार को सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बदरपुर थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल होने पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी गई। बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 200 से अधिक थानों में से बदरपुर थाने को केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों सर्वश्रेष्ठ थाने का पुरस्कार मिलना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नौ अधिकारियों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, 29 को असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार और 18 को कमिश्नर कमेंडेशन रोल के लिए चुने जाने पर भी शुभकामनाएं दीं। बैठक में सदस्यों ने नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को और तेज करने की मांग की। साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों...