हल्द्वानी, नवम्बर 30 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था सुधारना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इन दिनों शादियों का सीजन शुरू होते ही नैनीताल, हल्द्वानी से रामनगर तक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। यातायात को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी पुलिस में यातायात शाखा के पास है, लेकिन खास बात यह है कि यातायात जैसी संवेदनशील शाखा में जिला पुलिस के पास एक भी सिपाही नहीं है। जबकि जिला चतुर्थ श्रेणी नाई-धोबी पदों पर तैनाती स्वीकृत पदों से ज्यादा है। इसके अलावा कई पदों पर पुलिस कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जिला पुलिस से मांगी गई सूचना में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिले में यातायात शाखा में सिपाहियों के 48 पद हैं। हैरानी की बात है कि सिपाही के एक भी पद पर तैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.