देवघर, दिसम्बर 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि हावड़ा रेल मंडल के अंतर्गत जौग्राम और पल्ला रोड स्टेशनों के बीच फीडर वायरिंग कार्य के चलते 24 दिसंबर और 25 दिसंबर को 90 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लागू किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल परिचालन पर असर पड़ेगा, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। रेलवे के अनुसार, देहरादून से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर- 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, जो 22 और 23 दिसंबर को यात्रा करेगी, अब बर्धमान-बण्डेल मार्ग से संचालित होगी। इसी तरह 23 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस भी बर्धमान-बण्डेल मार्ग से चलाई गयी। वहीं 24 दिसंबर 2025 को चलने वाली ट्रेन नंबर-15234 दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस को बर्धमान-बण्डेल-दमदम जंक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.