मेरठ, अप्रैल 26 -- शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आबूलेन एवं बेगमपुल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम और यातायात अव्यवस्था को नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिष्ठानों के सामने अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न होने दें तथा सड़क और फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। बाजारों में नो-पार्किंग व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने और ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा कराने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस के साथ आरब्ल्यूए-एमडब्ल्यूए के ''संगम'' से नौ स्थानाें पर सुधरी यातायात व्यवस्था पुलिस अधिकार...