दुमका, मार्च 7 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को जाम मुक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसडीओ ने कहा कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक टीन बाजार चौक से नीचे बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक तक तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव को कम करना है। बाइक पार्किंग में लागू होगा इवेन-ऑड सिस्टमदुमका बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए बाइक पार्किंग में इवेन ऑड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी और...