बदायूं, नवम्बर 11 -- बदायूं संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती के चलते शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। शहर में एक बार फिर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। दिनभर जाम की समस्या में राहगीर, वाहन चालक फंसे रहे और जूझते रहे लेकिन पुलिस जाम की समस्या को खत्म नहीं कर सकी है। प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम रहा है और लोग परेशान रहे हैं। कई बार तो एबुलेंस भी जाम में फंसी रही लेकिन ट्रैफिक पुलिस बेअसर दिखी है। सोमवार को शहर में जाम की समस्या से दिनभर राहगीर और वाहन चालक जूझते रहे हैं। कहीं रोडवेज बस तो कहीं निजी वाहन और कहीं डग्गामार वाहन जाम का कारण रहे हैं। बाजार इलाके में रोड पर लगे ठेलों के कारण जाम लग गया। जिससे कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे। दिनभर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल साइड में कुर्सी डाले आराम फरमाते रहे। शहर में ट्रैफिक नियमों का पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.