समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर, निसं। शहर में यातायात व्यवस्था को संभालने में नगर पुलिस की सहायता करने के मकसद से ट्रैफिक वाॅलेंटियर्स के चयन का काम अब तक अटका हुआ है। शहर के अंदर कुल 18 ट्रैफिक वाॅलेटियर्स का चयन किया जाना है। चयन कर उन्हें चयन पत्र देना है ताकि वे अपना काम जल्द शुरू करें। पर, यह काम अब तक पूरा नहीं किया गया है। अब तक संबंधित उम्मीदवारों को चयन पत्र नहीं मिलने से उनके बीच बेचैनी देखी जा रही है। इन 18 उम्मीदवारों में 4 महिला हैं, बाकी पुरुष हैं। ये विभिन्न जिलों जैसे- समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जिले से हैं। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक वॉलेंटियर्स का चयन विभागीय पेच में अटका नगर निगम प्रशासन ने 18 ट्रैफिक बॉलिटियर्स अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार कर पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को भेजा था। पिछ्ले 24 अप्रैल की तिथि में यह प्...