ट्रैफिक विभाग ने 110 वाहनों से वसूला एक लाख 10 हजार जुर्माना
बोकारो, जून 11 -- यातायात विभाग ने बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद व इंस्पेक्टर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. सुबह से शाम तक दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों की जांच हुई. इस दौरान 110 वाहन चालकों को यातायात नियम की अवहेलना करते पाया गया. इसे जुर्माना के रूप में एक लाख दस हजार रुपए की वसूली की गई है. साथ ही साथ चेतावनी देकर वाहन छोडा गया. अभियान में ट्रैफिक विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी मृत्युंजय कुमार, शैलेश कुमार सहित दर्जन भर जवान शामिल थे. दूसरी तरफ देर शाम को बालीडीह थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया. इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक दो पहिया वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया गया. साथ ही शराब पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.