नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- साकेत और पहाड़गंज में सड़कों पर रहेगा डायवर्जन नए साल के जश्न को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को साकेत और पहाड़गंज इलाकों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल में होने वाले आयोजनों के कारण दोनों दिन दोपहर 12 बजे से डायवर्जन प्रभावी रहेंगे। प्रेस एन्क्लेव रोड, साकेत और पुष्प विहार की आंतरिक सड़कें प्रभावित रहेंगी। शेख सराय से हौज रानी तक सभी मीडियन कट बंद रहेंगे। भारी वाहनों और बसों पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार जाने वाले वाहन खानपुर टी-प्वाइंट, एमबी रोड, लाडो सराय का रास्ता अपनाएं। आईआईटी फ्लाईओवर से संगम विहार व सैनिक फार्म जाने वालों को सलाह दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.