देवघर, अप्रैल 12 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। आसनसोल एवं दानापुर रेल मंडल में पिछले दो दिनों से लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे द्वारा सिग्नलिंग एवं ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के लिए लिए गए। इस ब्लॉक का असर जसीडीह, मधुपुर, झाझा, किऊल रेल रुट के लोकल ट्रेनों पर देखा गया। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया गया और कई अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से संचालित हुईं। इसके चलते दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जसीडीह, मधुपुर और आसपास के स्टेशनों पर स्थिति और भी खराब रही। जहां मेमू सेवाएं भी प्रभावित रहीं। यात्री स्टेशन पर घंटो तक ट्रेन के इंतजार मे भटकते देखे गये। मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर मंडल में 11 अप्रैल तथा आसनसोल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.