मुरादाबाद, जुलाई 2 -- मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में मरम्मत कार्य के चलते चार से 31 जुलाई तक 25 ब्लाक लिए जाएंगे। इस अवधि में रेलवे तीन गाड़ियों को बदले हुए मार्ग से गुजारेगा तो वहीं छह गाड़ियों को देरी से चलाएगा। संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि नौ, 18 और 28 जुलाई को कोई रेल ब्लाक नहीं रहेगा। संबंधित स्टेशनों, पूछताछ कार्यालयों एवं अन्य माध्यमों से यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं उद्घोषणाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगीगाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस,मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित होगी, गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस छह जुलाई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित होगी।ये गाड़...