ट्रैफिक प्लान धड़ाम, फिर लगा ऋषिकेश में जाम
रिषिकेष, मई 10 -- वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ के बीच चारधाम यात्रा में ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस की ओर से तैयार किया गया विशेष यातायात प्लान एक बार फिर रविवार को धड़ाम हो गया। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ जाम का सिलसिला रात करीब आठ बजे तक जारी रहा। शहर में बाईपास से लेकर मुख्य मार्ग पर जाम के बीच वाहन रेंगते रहे। इसके चलते पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को जाम का लगने का सिलसिला सुबह नौ बजे हुआ। श्यामपुर में ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गढ़ी तिराहे से पुलिस चौकी तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर लगा जाम हरिद्वार बाईपास से ऋषिकेश होते हुए मुनिकीरेती तथा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों का रुख करने वाले यात्रियों और पर्यटकों को मनसा देवी तिराहे भी जाम से जूझना पड़ा। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.