छपरा, फरवरी 16 -- सीनियर एसपी की देखरेख में ट्रैफिक डीएसपी ने ट्रैफिक प्लान को किया है तैयार परीक्षा को लेकर 17 फरवरी से यातायात ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से 25 फरवरी तक लागू छपरा, हमारे संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा की तिथियों के दौरान शहर में संभावित भारी भीड़, सड़क जाम और परीक्षार्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए व्यापक यातायात निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश 17 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे। मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्न-पत्र पहुंचाने, परीक्षार्थियों को असुविधा से बचाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों...