ट्रैफिक पुलिस होगी हाईटेक, जल्द ही बेड़े में शामिल होंगी 10 क्यूआरटी बाइक
जमशेदपुर, मई 12 -- शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या, जाम, हंगामेबाजी और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस अब हाईटेक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। ट्रैफिक विभाग ने 10 क्विक रिस्पॉन्स टीम (केयूआरटी) बाइक यूनिट गठित करने का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। अंतिम स्वीकृति मिलते ही यह विशेष टीम शहर की सड़कों पर तैनात कर दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक क्यूआरटी बाइक यूनिट में अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों, सड़क पर जाम लगाने वालों और हंगामा करने वाले लोगों पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। कैमरे घटनास्थल की लाइव रिकॉर्डिंग करेंगे, जिससे किसी भी घटना का डिजिटल साक्ष्य तुरंत उपलब्ध हो जाएगा। इससे मौके पर कार्रवाई करने में तेजी आएगी और बाद में कानूनी कार्रवाई भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.