लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातारात के समय सड़क पर रेस ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग करना महंगा पड़ेगा। सड़क सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक पुलिस अब रात 10 के बाद भी सक्रिय रहेगी। इसके लिए डीसीपी के निर्देशन में आठ टीमें बनाई गई हैं जो शहर के मुख्य मार्गो से लेकर हाईवे और टोल प्लाजाओं पर चेकिंग करेंगी।यह चेकिंग बाइक सवार से लेकर कार, प्राइवेट बसें, पारिवारिक वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। जांच में वाहन चालक नशे में मिले तो चालान काटने से लेकर गाड़ी सीज करने और डीएल रद्द करने की संस्तुति करने के निर्देश दिए हैं। ताकि नशे और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्ती करके सड़क हादसे को रोका जा सके।चार बिंदुओं पर जांच होगी-निजी वाहन और बड़े कमर्शियल वाहनों के ओवर स्पीडिंग की जांच-सरकारी और निजी बसों के ड्राइवरों की हरकत की पहचान करना-क...