गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने और हादसों को कम करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में चलाए जा रहे चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत पुलिस ने महज एक सप्ताह (16 से 22 मार्च) के भीतर 15,073 चालान काटे हैं। इन चालानों से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कुल एक करोड़ 97 लाख 20 हजार 700 रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। इस सघन जांच अभियान के दौरान सबसे ज्यादा चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों (2069 चालान) के काटे गए हैं। इसके अलावा, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले (1210 ड्राइवर और 1467 पीछे बैठने वाले), गलत पार्किंग (1532), बिना सीट बेल्ट (936), और नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले (298) चालकों पर भी पुलिस ने शि...