धनबाद, अप्रैल 18 -- जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाया। इसका नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह ने किया। ट्रैफिक थाना प्रभारी जय प्रकाश पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान विशेष रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर नजर रखी गई। इसके लिए ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के क्रम में नशे में वाहन चलाते पाए गए 11 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। डीएसपी ने बताया कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है, इसलिए इस पर विशेष रूप से सख्ती बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 1.59 लाख जुर्माना वसूला गया इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त सड़कों पर औचक जांच अभियान चलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.