नई दिल्ली, अगस्त 5 -- -लीवर प्रत्यारोपण के लिए मरीज को हैदराबाद जाना था नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए लीवर प्रत्यारोपण के लिए हैदराबाद जा रहे एक मरीज को समय पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। मंगलवार शाम करीब 20 किलोमीटर का सफर महज 20 मिनट में पूरा कराया गया, जिससे मरीज समय पर अपनी उड़ान पकड़ सका।

सरकारी कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि सर गंगा राम अस्पताल से शाम 6 बजे मरीज को एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 तक सुरक्षित और तेजी से पहुंचाना है। इसके बाद करोल बाग ट्रैफिक सर्किल के पुलिसकर्मियों ने तत्काल समन्वय शुरू किया। सभी संबंधित अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया, ताकि...