देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के पास सड़क पर गिरा रुपयों भरा बैग यातायात पुलिस ने पीड़ित को सौंप दिया। बैग में 18,500 रुपए रखे थे। जानकारी के अनुसार, शाम में ऑन ड्यूटी यातायात आरक्षी मोहम्मद रियासत अंसारी और शक्ति वाहन की आरक्षी किरण कुमारी ने देखा कि किसी का बैग सड़क पर गिर गया। बैग पर एक टोटो चालक का ध्यान गया, उसने उठाकर छुपाने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर बैग अपने पास रख लिया। घटना की सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद भागलपुर निवासी बैग मालिक मौके पर पहुंचा। बैग के रंग, रुपए और अन्य वस्तुओं की पहचान कराई। वरीय पुलिस अधिकारी के आदेशा पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान सुनिश्चित करने के बाद बैग सौंप दिया गया। पीड़ित ने बताया कि अगर रुपए नहीं मिलते तो उसकी सैलरी से कटौती कर ली जाती। उसने यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.