गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता के चलते हाल में तीन यात्रियों के छूटे बैग और कीमती सामान को बरामद कर सुरक्षित सौंप दिया। चौरीचौरा के अभय गुप्ता निजी काम से सिंघड़िया गए थे। लौटते समय व्हीपार्क इलाके में आटो से उतरते समय उनका कैमरे वाला बैग ई-रिक्शा में छूट गया। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी। वहीं मूलरूप से बलिया निवासी शिशिर आनंद यादव, प्राइवेट जॉब के सिलसिले में खोराबार आए थे, ऐश्प्रा तिराहे से आटो पकड़ते समय वह अपना टैबलेट भूल गए। वहीं मोहरीपुर के कुंवर आनंद, निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। रेलवे स्टेशन के पास अपना बैग छोड़ आए थे। ट्रैफिक पुलिस ने सभी घटनाओं में छूटे बैग और कीमती सामान बरामद कर मालिकों को सुरक्षित सौंप दिया। एसपी ट्रैफिक राज कुमार पांडेय ने कहा कि यात्रियों को अपने साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.