ट्रैफिक पुलिस को मिले दो एसीपी, दो थाना प्रभारी भी बदले
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सेंगर ने शहर की यातायात व्यवस्था को और सुद्रढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक में दो एसीपी की तैनाती की है। इसके अलावा दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अवनीश कुमार और मंजू पांडेय को एसीपी ट्रैफिक का कार्यभार सौंपा है। वहीं, नाका थाने की अतिरिक्त निरीक्षक नीलम पांडेय को महिला थाने का प्रभारी बनाया है। पुलिस उपायुक्त वाचक उत्तरी को महिंगवा थाने का प्रभारी बनाया है। बीते दिनों महिंगवा क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई डकैती के मामले में लापरवाही बरतने में इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.