ट्रैफिक पुलिस को देखकर भागा बाइक सवार बोलेरो में घुसा, मौत
बरेली, मई 8 -- बदायूं/मूसाझाग, हिटी। चैकिंग कर रही यातायात पुलिस को देखकर मौके से तेज निकालने के चक्कर में बाइक सवार सामने से आ रही बोलेरो में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के मंडी चौकी के समीप गौरी शंकर मंदिर के सामने हुआ।सिविल लाइन क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय रोहित राठौर पुत्र कल्यान सिंह बदायूं में दोपहर 12 बजे किसी काम से बाइक से आये थे। मंड़ी समिति पुलिस चौकी के समीप यातायात पुलिस चैकिंग कर रही थी। यातायात पुलिस को देखकर बाइक सवार रोहित राठौर तेजी भागे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो में जा घुसे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पुलिस उन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.