ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी : मुहर्रम को लेकर दो दिनों तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था गुरूवार एवं शुक्रवार को बदली रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार दमका चौक एवं बरसौनी टॉल प्लाजा से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन दोपहर 2:30 से संध्या 07:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। शीशाबाड़ी से जीरोमाईल पूर्णिया आनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य पथ पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन दोपहर 02:30 से संध्या 09:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। उसी तरह हरदा टॉल प्लाजा से जीरोमाईल पूर्णिया की ओर आने वाली बाईपास सड़क पर सभी प्रकार के वाहनो का परिचालन दोपहर 3:30 से संध्या 08:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : ड्रोन कैमरा से जुलूस की होगी निगरानीवाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध -बोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.